Uttarakhand DIPR
Haridwar

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाव, लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

खबर शेयर करें

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में तीर्थनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था सैलाव उमड़ पड़ा। सुबह होते ही हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्ïनान कर पुण्य अर्जित किए। ठंडी हवाओं और सर्द मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। आधी रात से ही तीर्थनगरी की गलियां हर हर गंगे के जयघोष से गूंजने लगीं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर अवतरित होकर गंगा स्नान करते हैं। इसलिए इस दिन स्ïनान का विशेष महत्व रहता है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टरों में बाँटा गया है। घाटों पर जल पुलिस की छह टीमें तैनात की गई हैं जबकि बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और अभिसूचना इकाई लगातार निगरानी कर रही हैं।

हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से चौकसी रखी जा रही है। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। भक्ति, श्रद्धा और सुरक्षा के बीच आज हरिद्वार ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों इसे आस्था की राजधानी कहा जाता है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top