Report Ring Desk
रुद्रप्रयाग। बेटी के बर्थ डे के लिए सामान लेकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गयी। हादसा उखीमठ विकासखंड स्थित मनसूना.राऊंलेंक.बेडूला मोटर मार्ग पर हुआ। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, दुर्घटना में अन्य चार यात्री भी घायल हुए हैं।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मंगलवार शाम ऊखीमठ से 10 किलोमीटर आगे मानसूना मोटर मार्ग पर राऊंलेंक के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 29 वर्षीय संदीप पुत्र स्व प्रबल सिंह निवासी गांव बेडूला की मौके पर ही मौत हो गई।

संदीप की बेटी का पहला जन्मदिन था। बर्थडे का सामान खरीद कर वह ऊखीमठ से अपने घर जा रहा था। वाहन दुर्घटना में धनवीर पुत्र मोहन सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र इंद्र सिंह, प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी गांव बेडूला और प्रबल सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी जग्गी.बग्वान घायल हो गए।

