Uttarakhand DIPR
123

राकेश टिकैत के लिए गांव से आया पानी और मट्ठा, आंदोलन में भरने लगी जान

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर एक बार फिर से किसानों का बड़ा जमावड़ा लगने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही हजारों की संख्या में किसान अलग-अलग जगहों से यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के लिए उनके गांव से पानी और मट्ठा भी आया है।

दो महीने से जारी इस किसान आंदोलन को एक बार फिर से रफ्तार मिलने लगी है। दिल्ïली-गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का बड़ा जमावड़ा लगा है। गुरुवार को राकेश टिकैत की ओर से ऐलान किया गया था कि वो अनशन की शुरुआत कर रहे हैं और जब तक उनके गांव से ही पानी नहीं आएगा तो वो पानी नहीं पीएंगे। तो शुक्रवार सुबह उनके गांव के किसान पानी और मट्ठा लेकर अनशन स्थल पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि पुलिस ने पानी बंद कर दिया है हम पूरे गाजियाबाद को पानी से भर देंगे।

मालूम को कि गाजीपुर बार्डर परा गुरुवार को पानी की सुविधा बंद कर दी गई थी साथ ही यहां पर खड़े अस्थाई शौचालयों को भी हटा दिया गया था। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर समेत कई इलाकों से बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी भी शुक्रवार सुबह गाजीपुर पहुंचे। जयंत ने कहा कि वे किसानों के साथ हैं।

राकेश टिकैत बीते दिन प्रदर्शन के दौरान भावुक हो गए थे और उन्होंने किसानों से आने की अपील भी की थी। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई गांवों से जाट समुदाय के किसान बड़ी संख्या ममें गाजीपुर बार्डर पहुंचने लगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top