Report ring desk
पिथौरागढ़। दोस्त की बर्थडे पार्टी में एक युवक का नाचने के दौरान पैर फिसल गया। इससे वह खाई में गिर गया, हादसे में उसकी मौत हो गई। सोमवार देर शाम नगर से करीब डेढ़ किमी दूर सात आठ दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गये थे।
चंडाक जाने वाले पैदल मार्ग स्थित झरने से लगभग तीस मीटर ऊपर जन्मदिन की पार्टी में नाच गाना चल रहा था। इसमें सिलौनी निवासी धर्मानंद जोशी का 24 वर्षीय पुत्र रोहित जोशी भी शामिल था।
नाचने के दौरान पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। उसके साथी बाइक में रोहित को जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों के अनुसार सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गयी।
रोहित जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर सिलौनी गांव का रहने वाला था। पिथौरागढ़ में किराए के कमरे में रह कर छोटा मोटा काम करता था।