Uttarakhand DIPR
2019 08 16 chicken farm avaian flu blog e1610626831327

दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं, फिर से खुलेंगे पोल्ट्री मार्केट

खबर शेयर करें

Report Ring News

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू को लेकर एक अच्छी ख़बर आयी है। क्योंकि गाजीपुर मुर्गा मंडी से जालंधर भेजे गए नमूने नेगेटिव पाए गए हैं। इस तरह दिल्ली में बर्ड फ्लू न फैलने की पुष्टि हो गयी है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पोल्ट्री मार्केट को फिर से खोलने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही दुकानों में पोल्ट्री व प्रसंस्कृत चिकन बेचने व संग्रहित करने पर लगी पाबंदी भी हटा दी गयी है।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनज़र सबसे बड़ी पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर को बंद करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन इस बीच गाजीपुर मुर्गा मंडी से जालंधर भेजे गए सौ सैंपल नकारात्मक पाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली में बर्ड फ्लू फैलने की संभावना खारिज हो गयी है। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नया आदेश दिया है। जिसमें गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट को दोबारा खोलने की बात कही गयी है।
गौरतलब है कि दिल्ली की संजय झील में बर्ड फ्लू की पुष्टि से पहले गाजीपुर मंडी से रैंडम सैंपल जालंधर स्थित लैब में भेजे गए थे। हालांकि पशुपालन विभाग की टीमें सतर्क हैं और राजधानी के विभिन्न इलाकों से नमूने जुटा रही हैं।

Hosting sale

bird flu

इससे पहले दिल्ली में कुछ कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं पोल्ट्री बाज़ार को दस दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया था।

यहां बता दें कि महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व गुजरात आदि राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top