Uttarakhand DIPR
gole

तमंचा दिखाकर लाखों रुपये लूट ले गये बदमाश

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुद्रपुर। रुद्रपुर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर एक युवक से 5 लाख 35 हजार 961 रूपये की नकदी लूट ली। सुचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधे होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार युवक एक प्राइवेट कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करने वाला रामपुर रोड स्थित बलवंत काॅलोनी निवासी सचिन शर्मा अपनी बाइक से कलेक्शन कर के रेलवे स्टेशन से लौट रहा था। तीन युवकों ने उनका रास्ता रोेक दिया और तमंचे दिखा कर युवक से बैग छीनने लगे। युवक के मना करने पर उसे गोली मारने कि घमकी देने लगे और बैग छीन कर रुद्रपुर की ओर भाग निकले।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top