Uttarakhand DIPR
accident

बारात में छोलियारों का वाहन खाई में गिरा दो की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें

Report ring desk

बागेश्वर। कांडा के पास एक बारात वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। बताया जाता है कि वाहन में छोलियारों की टीम थी। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया है जबकि दो का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।

गुरुवार बंगचूडी से एक बारात सनगाढ़ गयी थी। बारात घर लौट रही थी। इसमें बारात का एक वाहन जेठाई गंगनाथ मन्दिर के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस वाहन में छोलियारों की टीम थी।

हादसे मेंं 17 वर्षीय गोकुल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि वाहन चालक महेश सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे में नवीन राम, भगवान सिंह, पंकज कुमार, भूपेश राम, मुकेश बोरा व चंचल राम घायल हो गये। मुकेश बोरा व चंचल राम का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।अन्य चार को जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top