jageshwar

जागेश्वर धाम में 222 दिन बाद शुरू हुईं भौतिक पूजाएं

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 222 दिन बाद भौतिक पूजाएं शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने ट्रायल के बाद भौतिक पूजा की अनुमति दे दी है। मंदिर में रविवार को नौ, सोमवार को 10 भौतिक पूजाएं हुईं। नई व्यवस्था के तहत एक दिन में 10 पूजाएं ही होंगी। इसमें एक परिवार के चार सदस्य ही शामिल हो पाएंगे।

कोरोना वायरस के चलते जागेश्वर धाम में 17 मार्च से भौतिक पूजा कराने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की गईं थीं। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि जिला प्रशासन ने शनिवार को ट्रायल किया। जिसके बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से अनुमति मिलने के बाद जागेश्वर मंदिर समूह में भौतिक पूजाएं शुरू हो गई हैं। 
 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top