Report ring desk
नई दिल्ली। लंबी बीमारी के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि की है। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है,
अपने ट्वीट में चिराग पासवान ने अपने पिता की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें चिराग रामविलास की गोद में नजर आ रहे हैं। रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया में हुआ था। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का एक ऑपरेशन भी हुआ था।