Uttarakhand DIPR
Uttrakhand

शहरी स्वच्छता के लिए रुद्रपुर और काशीपुर का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के दो प्रमुख नगर निकायों रुद्रपुर और काशीपुर का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे राज्य के लिए सम्मान की बात बताया है।
यह सफलता धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों और कचरा प्रबंधन योजनाओं का सीधा परिणाम है। सरकार ने शहरी इलाकों में साफ-सफाई के साथ-साथ कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय पर्यावरण मित्रों की मेहनत और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top