Uttarakhand DIPR
Jangana

उत्तराखण्ड में कल से होगी डिजिटल स्व-गणना शुरूआत, जनगणना निदेशालय ने की तैयारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में कल यानी 16 नवंबर से डिजिटल स्व-गणना शुरू होने जा रही है। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्व-गणना की शुरूआत करेंगे। जनगणना निदेशालय ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इस बार डिजिटल के साथ जातिगत जनगणना भी होगी, जिसके लिए करीब 40 सवाल तैयार किए गए हैं। जनगणना 2027 की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। ऑफिशियल वेबसाइट se.census.gov.in पर मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर स्व-गणना कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने पर उन्हें एक विशेष आईडी मिलेगी। इसके बाद, एक से प्रगणक घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे। स्व-गणना करने वाले लोग अपनी यूनिक आईडी प्रगणक को देंगे, जो जानकारी की पुष्टि कर उसे अपलोड करेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top