हल्द्वानी । मुखानी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार लोगों ने बृहस्पतिवार रात कटघरिया स्थित होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया और इसके बाद मौके से भाग गये। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।







Leave a Comment