23 अक्टूबर से होगी ईवीएम और वीवीपैट की जांच
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत उत्तराखण्ड में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की जांच शुरू होगी। जिलाधिकारियों की निगरानी में होने वाली इस प्रक्रिया में तकनीकी विशेषज्ञों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। नवंबर में केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम प्रदेश का दौरा कर चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील मतदान केंद्रों की समीक्षा करेगी।
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में 23 अक्टूबर से पहले चरण के तहत ईवीएम और वीवीपैट की जांच शुरू होगी। इस प्रक्रिया के दौरान मशीनों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के साथ ही चुनाव के लिए उनकी तकनीकी स्थिति का आकलन किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम अगले महीने उत्तराखंड का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी।







Leave a Comment