Uttarakhand DIPR
DMRC

इंडिया ब्लॉक का विरोध मार्च आज, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, 6 मेट्रो स्टेशन बंद

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली में आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाराखंभा रोड और मंडी हाउस के पास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को दिल्ली के छह मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा शाम 4 बजे तक के लिए बंद कर दी है।

डीएमआरसी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। हालांकि इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके अनुसार जरूरी जनकारी साझा की जाएगी। हालांकि संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top