WhatsApp Image 2026 09 30 at 09.28.17

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष, पूरन मेवाड़ी उपाध्यक्ष, सार्थक रस्तोगी सचिव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज की हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के उम्मीदवार मेहुल साह को 466 मतों से हराया।

कालेज में मंगलवार को अध्यक्ष और सचिव सहित नौ पदों के लिए मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग हुई। जिसमें 12,800 छात्र छात्राओं में से 4063 ही वोट डालने पहुंचे। इसके बाद शाम 3ः 30 बजे से एलबीएस बहुद्देश्यीय भवन मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हुई ।रात करीब 12ः 45 बजे तक 18 राउंड में मतगणना हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो एलएम पांडे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल को 1723, मेहुल साह को 1257 और धीरज बिष्ट को 988 वोट पड़े। उपाध्यक्ष में पूरन सिंह मेवाड़ी ने वशिष्ठ कुमार को 145 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष छात्रा में दीपा रैकुनी ने श्रेया पांडे को 303 वोटों से पराजित किया। सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी ने भविष्य रावत को 394 मतों से हराया।
कोषाध्यक्ष में अक्षिता आर्या ने दीपा बिनवाल को 379 वोटों से मात दी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर यतिन पांडे ने करन सिंह डोभाल को 805 मतों से हराया। संयुक्त सचिव में रिषिका सिंह और सांस्कृतिक सचिव में चंद्रकांत निर्विरोध चुने गए। परिणाम घोषित होने के बाद प्राचार्य प्रो एनएस बनकोटी ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top