हल्द्वानी। सडक़ पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक 27 वर्षीय एडवेंचर बाइकर की बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई जिससे उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान करायल चतुर सिंह निवासी हरीश सिंह चौहान के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना से रिटायर्ड सूबेदार गोविंद सिंह चौहान के पुत्र हरीश सिंह चौहान एक कुशल एडवेंचर बाइकर थे। बीते गुरुवार को हरीश अपने दोस्त के साथ बाइक की सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान महर्षि स्कूल के पास अचानक सडक़ पर एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक रपलट गई। हादसे के दौरान बाइक के पीछे बैठा दोस्त तो छिटककर किनारे गिर गया, लेकिन हरीश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद हरीश सिंह ने दम तोड़ दिया।
एक होनहार और साहसी एडवेंचर बाइकर की अचानक हुई मौत के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई औ उनके परिवार में मातम छा गया है।







Leave a Comment