Election

छात्रसंघ चुनाव: बेटे के प्रचार के लिए मॉ ने 12 साल बाद लिया कॉलेज में एडमिशन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। डीएसबी परिसर नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है, 29 सितम्बर को यहां वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के बीच इन दिनों एक मां की मौजूदगी बेहद चर्चा का विषय बनी है। अपने बेटे के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए एक मॉ ने कॉलेज में दाखिला ले लिया है।

हल्द्वानी निवासी व निगम पार्षद बीना चौहान इन दिनों डीएसबी परिसर में राजनीति विज्ञान में एमए की छात्रा के रूप में अपने बेटे भानु प्रताप सिंह चौहान के अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार में जुटी हैं।
भानु के चुनाव मैदान में उतरने के बाद उनकी मां बीना चौहान तब चर्चा में आ गईं जब उन्होंने बेटे के चुनाव की कमान संभालने को खुद भी कैंपस में एडमिशन ले लिया।
वर्ष 2001 में में बीना का विवाह हुआ था। विवाह के 13 वर्ष बाद 2014 में उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से एजुकेशन विषय में एमए किया। अब 12 वर्ष बाद उन्होंने एक बार फिर से डीएसबी परिसर नैनीताल में राजनीति विज्ञान में प्रवेश लिया है। इससे पहले उन्होंने 2025 में एलएलबी भी किया था।
उनका कहना है कि चुनाव के बाद वे एमए की पढ़ाई भी पूरी करेंगी। बेटे के चुनाव में उतरने के बाद परिसर में उनकी सक्रियता बढ़ गई है और वह भानु के लिए छात्र-छात्राओं के बीच लगातार संवाद कर रही हैं। उनका बेटा भानु प्रताप अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top