लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक घटना हो गई जहां एक भिखारी ने महिला की नाक ही काट डाली। महिला गोवर्धन की परिक्रमा कर रही थी। इसी दौरान भिखारी महिला से भीख मांगने लगा। महिला के मना कर करने पर भिखारी ने महिला को धक्ïका दे दिया जिससे महिला गिर गई। इसके बाद भिखारी ने महिला का गला दबाने का कोशिश भी की और अपने दांतों से उसकी नाक को काट दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुम्बई निवासी पीडि़त महिला पिछले 6 महीने से गोवर्धन में रहकर लगातार परिक्रमा कर रही थी। वह राधाकुंड के पास रह रही हैं। सोमवार शाम करीब 5 बजे परिक्रमा के दौरान कच्चे परिक्रमा मार्ग पर एक भिखारी उनके पास आया और भीख मांगने लगा। महिला ने जब उसे भीख देने से मना किया तो वह उनके पीछे पड़ गया। काफी दूर तक पीछा करता रहा। इसके बाद भिखारी ने महिला को धक्ïका देकर झाडिय़ों में फेंक दिया और दांतों से उसकी नाक काट दी। वह किसी तरह उससे छूटकर भागीं और शोर मचाया। भिखारी महिला के नाक से लौंग लेकर भाग फरार हो गया।
सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आशंका है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त होगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।







Leave a Comment