WhatsApp Image 2026 09 18 at 09.04.23

तल्ली हल्द्वानी, हल्दूचौड़ और बिंदुखत्ता में बनेंगे नए बिजलीघर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने तीन नए बिजलीघर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ में प्रस्तावित बिजलीघरों के लिए डीपीआर तैयार करने के साथ ही जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इन बिजलीघरों के बनने से करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पिछले एक दशक में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की मांग में लगातार इजाफा हुआ है। वर्तमान में यूपीसीएल के टाउन और ग्रामीण डिविजन में 15 बिजलीघर हैं। ग्रामीण डिविजन के टीपीनगर, लालकुआं और धौलाखेड़ा बिजलीघरों पर वर्तमान में अधिक भार है। इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही आबादी के कारण बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और मौजूदा बिजलीघरों का लोड कम करने के लिए तीन नए बिजलीघर प्रस्तावित किए गए हैं। नए बिजलीघरों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही ओवरलोड की समस्या कम होने की उम्मीद है।

इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

प्रस्तावित बिजलीघरों से रामपुर रोड, देवलचौड़, तीनपानी, बरेली रोड, डहरिया, जज फार्म, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और पंचायतघर समेत आदि कॉलोनियों को लाभ मिलेगा।शहर में जयपुर पाडली में बिजलीघर का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है। वहीं, आईटीआई बिजलीघर का निर्माण पूरा हो चुका है और यहां से विद्युत आपूर्ति भी सुचारु कर दी गई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top