नई दिल्ली। हिंदी माह के दौरान केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ïली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को एमटीएस कार्मिकों के लिए विशेष रूप से हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिता के परीक्षक जगन्नाथ झा, प्रभारी अधिकारी संविधि विधायी कार्य प्रकोष्ठ, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी श्रुतलेख दिया गया। झा द्वारा परीक्षक के रूप में एक हिंदी अनुच्छेद का श्रुतलेख और वर्तनी को ध्यान में रखने के उद्देश्य से हिंदी के पच्चीस शब्दों का श्रुतलेख दिया गया। इन शब्दों में तद्भव तथा तत्सम शब्दों को चयनित किया गया था।
अवसर पर राजभाषा के प्रभारी अधिकारी प्रो अजय कुमार मिश्रा तथा अरुण कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ परामर्शदाता, राज भाषा, डा प्रवीण राय के अलावा अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह के श्रुतलेख प्रतियोगिता में भाग लेने से कर्मचारियों के शब्द ज्ञान तथा शुद्ध लेखन कौशल का विकास होगा। कुलसचिव प्रो आरजी मुरलीकृष्ण ने कर्मचारियों के श्रुतलेख भाग लेने पर प्रसन्नता जताया है ।







Leave a Comment