death e1663843731651

बर्थडे पार्टी के बाद युवक की संदिग्ध मौत, दोस्त छोड़कर भागे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बर्थडे पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात जमरानी कॉलोनी के पास चलती कार से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद कार सवार चार दोस्त उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

काठगोदाम के तुलसी नगर निवासी 21 वर्षीय पुष्कर कोहली पुत्र ललित कोहली गुरुवार शाम चार दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। पुष्कर निजी स्कूल बस में परिचालक था। पार्टी के बाद सभी दोस्त कार से घूमने निकले। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब तीन बजे तक उनके कार से घूमने और वीडियो बनाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि काठगोदाम की ओर जाते समय जमरानी कॉलोनी स्थित पनचक्की के पास पुष्कर अचानक चलती कार के दरवाजे से सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घायल पुष्कर को अस्पताल ले जाने के बजाय उसके दोस्त उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पुष्कर के दोस्तों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है। वहीं, स्वजन ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top