कांग्रेस ने सडक़ों में पानी से भरे गड्ढों में की रोपाई, सरकार के खिलाफ जताया विरोध

खबर शेयर करें

Congressहल्द्वानी। हल्द्वानी में बदहाल सडक़ों में बने गड्ढों में पानी भरने से राहगिरों का चलना बड़ा मुश्किल हो रहा है। जगह जगह सडक़ों पर बने गड्ढों में बरसात का पानी भरने के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पानी से भरे इन गड्ढों में पौधे रोपकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

दमुवाढूंगा क्षेत्र में कांग्रेस नेता ललित जोशी ने स्थानीय लोगों के साथ सडक़ के पानी से भरे गड्ढों में धान के पौधे लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग सडक़ पर उतर आए। पानी से लबालब गड्ढों में पौधे लगाकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हल्द्वानी शहर की कई सडक़ों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह सडक़ों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। ऐसे में इन सडक़ों से गुजरना बड़ा जोखिम भरा हो जाता है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top