मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 31 अगस्त को जनपद नैनीताल में कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किया आदेश
नैनीताल । निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में सोमवार 31अगस्त 2026 को “Orange Alert” की चेतावनी जारी की गई है। जिसके अनुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
इसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल द्वारा सोमवार दिनांक 31 अगस्त 2026 को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये गये हैं।







Leave a Comment