दन्या,अल्मोड़ा। दन्या के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र भोज शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा तथा प्रशांत भैसोड़ा मौजूद रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से स्थानीय जनसमस्याओं, क्षेत्रीय विकास और प्रदेश सरकार की नीतियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।







Leave a Comment