हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुजारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद धार्मिक आयोजन का माहौल मातम में बदल गया।
पुलिस के अनुसार, श्रीपुरम कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत शनिवार को गौजाजाली स्थित एक घर में शिव पुराण कथा कराने गए थे। कथा के दौरान वहां रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और बेहोश हो गए।
उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है। भुवन चन्द्र इकलौता बेटा थे, पिता की मौत के बाद मां और बहन की जिम्मेदारी उनके उपर ही थी। भुवन की शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।







Leave a Comment