रुद्रपुर। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल गई एक किशोरी का जब अल्ट्रासाउंड किया गया तो वह गर्भवती निकली। जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने ट्रांजिट कैंप के ही एक किशोर के साथ संबंध होने की बात बताई। मामला सामने आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी 13 वर्षीय पुत्री को ट्रांजिट कैंप में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। बीते कुछ समय से उसकी बेटी की तबीयत खराब रहने लगी। पेट दर्द की शिकायत पर जब वह अपनी बेटी को अस्पताल ले गई और अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट देखकर उसके होश उड़ गए। अल्ट्रसाउंड रिपोर्ट में पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी गर्भवती है।
इस पर जब उन्होंने पुत्री से पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई। महिला ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।







Leave a Comment