Uttarakhand DIPR
Missing

मॉ के गहने चुराकर स्कूल गायब हुई 10वीं की छात्रा, परिजनों ने लिखाई रिपोर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक स्कूल की कक्षा 10 में पढऩे वाली छात्रा अपनी मां के सोने के गहने लेकर स्कूल से गायब हो गई। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला है कि छात्रा एक युवक के साथ स्कूटी पर बैठकर गई है। परिजनों ने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है कि एक जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी 15 वर्षीय बेटी को नैनीताल रोड स्थित उसके स्कूल के गेट पर छोड़ा था। दोपहर 3:15 बजे छुट्टी के टाइम पर जब वे बेटी को लेने स्कूल गए तो पता चला कि उनकी बेटी स्कूल गई ही नहीं। इस पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पिता के मुताबिक उनकी बेटी घर से सोने के चार कड़े, छह अंगूठियां और 10 हजार की नकदी भी ले गई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फटेज देखी तो पता चला कि छात्रा एक युवक के साथ स्कूटी पर बैठकर गई है। परिजनों ने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्रा शहर के ही एक अन्य स्कूल के छात्र के साथ गई है। छात्र और छात्रा दोनों नाबालिग है। पुलिस टीमें यूपी और दूसरे राज्यों में छात्रा की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top