Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 07 03 at 19.19.19

तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग, हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गोरापड़ाव क्षेत्र में नेशनल हाईवे 109 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए । हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

कैंटर और बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में बाइक जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार लालकुंआ निवासी सिद्धार्थ और अयान कल देर शाम घूमने जा रहे थे।

इस दौरान गोरापड़ाव क्षेत्र में उनकी बाइक को रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक में आग भी लग गई । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को हॉस्पिटल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ निवासी लालकुआं वार्ड नंबर-4 को मृतक घोषित कर दिया। सिद्धार्थ 12वीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था। उसके दादा लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि उसके पिता सामाजिक कार्यकर्ता और जूडो-कराटे के प्रशिक्षक हैं।

सिद्धार्थ के माता.पिता किसी काम से उत्तर प्रदेश के बदायूं गए हुए थे, घर पर अकेला होने के कारण वह अपने पड़ोसी और करीबी दोस्त अयान के साथ बाजार गया था। दोनों देर रात घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इस हादसे में अयान को भी गंभीर चोट आई है, उसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top