Uttarakhand DIPR
River

नहाते समय कोसी नदी में डूबे दो युवक, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कोसी नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। घटना से दोनों के घरों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के दुगालखोला निवासी सोनू कनवाल (27) और बागेश्वर निवासी धीरज सिंह गढिय़ा हाल निवासी हल्द्वानी मोटा हल्दू मंगलवार को अपराह्न साढ़े 3 बजे अपने अन्य साथियों के साथ देवस्थल मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने उतरे। नहाने के दौरान सोनू और धीरज गहरे पानी में चले गए। दोनों ने वहां से निकलने की भरसक कोशिश की लेकिन वे पानी से बाहर नहीं निकल पाए और गहरे पानी में डूब गए।
दोनों को डूबते देखकर साथी मदद के लिए पुकारने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों युवकों को उपचार के लिए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top