नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे। जिससे 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत ओडिशा से होगी, जहां वे ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं पीएम मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे, जिससे देशभर में 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों का फायदा होगा। पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में कई प्रमुख केंद्रीय कृषि योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना डिजिटल कृषि मिशन के हिस्से के रूप में एग्री स्टैक, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की भी शुरुआत करेंगे।
पीएम कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे
पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत आज ओडिशा से होगी। पीएम मोदी ओडिशा के मयूरभंज में पवित्र उपवनों संथाली जहेर और हो जहेर में प्रार्थना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी मौजूद रहेंगी। ओडिशा का दौरा पूरा कर पीएम मोदी आज शाम को ही पश्चिम बंगाल पहुंच जाएंगे। जहां कल यानी रविवार 21 जून को वे कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।







Leave a Comment