Uttarakhand DIPR
rape e1656247353406

दिल्ली में दुष्कर्म का आरोपी हरिद्वार के भगवानपुर से गिरफ्तार, दो महीने से था फरार

खबर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर से दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) मामले में वांछित था और दो महीने से ज्यादा समय से फरार था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके के निवासी है, जिसे उत्तराखंड के भगवानपुर में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला चार अप्रैल को तब प्रकाश में आया जब 21 वर्षीय एक महिला ने वेलकम थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी युवक ने साल 2023 में पिस्तौल दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसका यौन उत्पीडऩ किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर पीडि़ता का बार-बार यौन शोषण किया। उसने बताया कि आरोपी ने इस कृत्य का एक वीडियो भी बनाया था और बाद में ब्लैकमेल कर बार-बार उसका यौन शोषण किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीडि़ता की ट्यूशन क्लास के दौरान उसका पीछा भी करता था और उसने पीडि़ता तथा उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पीछा करने, आपराधिक धमकी और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जब पुलिस ने पीडि़ता की उम्र का सत्यापन किया तो पाया कि कथित घटना के समय वह नाबालिग थी। अधिकारी ने बताया इसके बाद पॉक्सो की धारा छह जोड़ी गई है, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top