– दर्शन के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं श्रद्धालु
– बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं श्रद्धालु
नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम स्थापना दिवस श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले का शुभारंभ आज सुबह मंदिर के कपाट खुलने के साथ आरती के साथ शुरू हो चुका है। दर्शन के लिए लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह छह बजे तक दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मेले की पूर्व संध्या से ही देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे और मंदिर परिसर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बाबा के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। मेले में इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस की है।

मेले को लेकर नैनीताल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती, शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था और रूट डायवर्जन प्लान के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कराने की तैयारी की गई है।
सुबह छह बजे से ही लग गई कतार
सुबह छह बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी थी। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और श्रद्धालुओं को कतार में व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश दिलाया जा रहा है। बाबा के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।







Leave a Comment