Uttarakhand DIPR
Subhendu

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार, शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज 9 मई 2026 को एक नया अध्याय जुड़ गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगडे परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य में एक बड़े सत्ता परिवर्तन का प्रतीक है, जहाँ भाजपा ने हालिया विधानसभा चुनावों में 207 सीटें जीतकर एकतरफा और निर्णायक जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही बंगाल में क्षेत्रीय दलों का दशकों पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top