जागेश्वर, अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम क्षेत्र में बाईपास मार्ग निर्माण में उपजे विवाद को सुलझाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित सडक़ मार्ग पर देवदार के पेड़ों की संख्या काफी अधिक मात्रा में है। ऐसे में अब कोटुली गांव होते हुए बाईपास सडक़ लछना खाली, जटा गंगा उदगम स्थल से होते हुए मंतोला, सिरौदा, गोठयुड़ा, बहताण से भगरतोला वाली सडक़ पर जुड़ेगा।
अधिशाषी अभियंता आलोक ओली ने बताया कि प्रस्तावित सडक़ मार्ग पर देवदार के पेड़ों की संख्या काफी अधिक होने से सहमति नहीं बन पा रही थी। इसके समाधान के लिए अब अब कोटुली गांव होते हुए बाईपास सडक़ को लछना खाली, जटा गंगा उदगम स्थल, मंतोला, सिरौदा, गोठयुड़ा, बहताण होते हुए भगरतोला वाले मार्ग पर जोड़ा जाएगा। पहले यह मार्ग आरतोला, फुलई जागेश्वर-जटा गंगा उदगम स्थल, सिरौदा-मंतोला-गोठयूड़ा आदि गांवों तक बाईपास निर्माण कार्य प्रस्तावित था।
मंतोला गूंठ के प्रधान प्रतिनिधि हरीश चंद्र से जागेश्वर विधायक के सहयोग प्रस्ताव प्रतिलिपि का नाम परिवर्तन करने की बात कही गई। बैठक में सहायक अभियंता फैजान मलिक, जेई पूरन चंद्र बहुगुणा, हरीश चंद्र भट्ट, नारद भट्ट, भगवान भट्ट, नीरज भट्ट मौजूद रहे।







Leave a Comment