घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ïली। तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार 1 मई 2026 को गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी)सिलेंडर की कीमतों में रु. 993 की भारी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडरों (14.2 किग्रा) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें आज से रु 993 बढ़ा दी गई हैं। आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत रु. 3071.50 हो जाएगी। घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मालूम हो कि 28 फरवरी को खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनने के बाद से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कम से कम तीन बार बढ़ोतरी हुई है। सबसे पहले मार्च में कीमतें रु.144 बढ़ाई गई थीं। इसके बाद 1 अप्रैल को कीमतों में फिर से रु. 195.50 की बढ़ोतरी की गइ थी और अब प्रति सिलेंडर करीब 993 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े
तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को ‘छोटू’ सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की। 1 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिसे आम उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। एक अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम 51 रुपये बढ़ाए थे। लेकिन इस बार इसकी कीमत में 261 रुपये का भारी भरकम इजाफा किया गया है।







Leave a Comment