Uttarakhand DIPR
Axe attack

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर पुलिस चौकी पहुंचा आरोपीपति

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां एक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति स्वयं पुलिस चौकी गया और पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया कारण आपसी विवाद होना बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से करीब 70 किमी की दूरी पर नेपाल सीमा पर दवालीसेरा निवासी भुवन प्रसाद ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी गीता देवी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भुवन प्रसाद गांव में ही एक मेहंदी कार्यक्रम में पत्नी के साथ गया था। वहां से देर रात घर पहुंचने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इस बीच भुवन प्रसाद ने गुस्से में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। गीता देवी आशा कार्यकर्ता थी। वारदात के बाद आरोपी रात को ही अस्कोट के चेक पोस्ट गया और पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top