Uttarakhand DIPR
Kailash Mansrover

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, श्रद्धालुओं में काफी उत्साह

खबर शेयर करें
लिपुलेख दर्रा और नाथुला दर्रा से संचालित होगी यात्रा

हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आज से आधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 मई है। इसको लेकर पिथौरागढ़ जिले में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और यात्रा संचालन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था शुरू कर दी गई हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा दो प्रमुख मार्गो – लिपुलेख दर्रा और नाथुला दर्रा से संचालित की जाएगी। दोनों मार्गो से एक हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे, निजमें 500-500 यात्रियों को अलग अलग मार्गों से भेजा जाएगा। यात्रियों को दस-दस समूहों में विभाजित कर यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा।

लिपुलेख मार्ग से यात्रा संचालन की जिम्मेदारी पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को सौंपी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच, आवास और मार्ग प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस संबंध में 27 अप्रैल को विदेश मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में बैठक आयोजित की थी, जिसमें कुमाऊं मंडल विकास निगम और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस भी शामिल हुए थे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top