Uttarakhand DIPR
Doctor

युवा महिला डाक्टर की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी

खबर शेयर करें
पिता से कही थी मानसिक तनाव की बात

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक युवा महिला डाक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पोटेशियम क्लोराइड इंंजेक्शन की ओवरडोर से महिला डॉक्टर की मौत की आशंका जताई गई है।

मृतका डॉक्टर के पिता के मुताबिक उनकी बेटी मंगलवार रात करीब नौ बजे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान पिता से उनकी बातचीत भी हुई थी। बातचीत में डॉक्टर ने अपने पिता से मानसिक तनाव होने की बात कही थी और पिता को अबाला से देहरादून आने को कहा था। रात सवा ग्यारह बजे डॉक्टर तन्वी ने अपनी मॉ को मैसेज करके बताया था कि वह देर से घर पहुंचेगी। यह बात परिजनों को असामान्य लगी, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी इस तरह की सूचना नहीं दी थी। इसके बाद पिता ने अपनी डाक्टर बेटी को कई बार कॉल की और मैसेज किए लेकिन कोई जवाब नहीं आया। चिंतित पिता रात को ही अंबाला से देहरादून के लिए रवाना हो गए और रात करीब दो बजे वे देहरादून पहंचे।

ेदेहरादून पहुंचकर उन्होंने पत्ïनी के साथ बेटी की तलाश शुरू की। कारगी इलाके में शनि मंदिर के पास सडक़ किनारे खड़ी कार में उन्होंने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में पाया। कार का शीशा तोडक़र उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार की जांच के दौरान पास की सीट पर चार खाली इंजेक्शन वायल और एक खाली बोतल मिली। बताया जा रहा है कि कार की सीट पर बैठकर डॉक्टर ने बोतल में केसीएल इंजेक्शन भरकर कैनुला के माध्यम से शरीर में पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर पोटेशियम क्लोराइड का उपयोग किया जाता है। लेकिन इसकी अधिक मात्रा से हाइपरकैलीमिया की स्थिति बन सकती है, जो जानलेवा हो सकता है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top