Uttarakhand DIPR
Health news

‘अब दूरी नहीं बनेगी बाधा, सुरक्षित मातृत्व हमारा वादा’ के तहत नि:शुल्क हेलीकॉप्टर सेवा

खबर शेयर करें
गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित प्रसव सुविधा

रूद्रप्रयाग। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रुद्रप्रयाग में अब नि:शुल्क हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ की गई है। यह सेवा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण सेवा के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग निवासी उदीना पत्नी महेश को हेलीकॉप्टर के माध्यम से वन चेतना पार्क, जखोली से उच्च स्तरीय चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, ताकि उनका प्रसव सुरक्षित एवं चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न कराया जा सके। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि ‘अब दूरी नहीं बनेगी बाधा, सुरक्षित मातृत्व हमारा वादा’ के तहत यूकाडा के अधिकारियों सहित जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से आज इस अभियान का सफल संचालन किया गया।
यह हेलीकॉप्टर सेवा विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जहां सडक़ संपर्क सीमित है या आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होता है। जिला प्रशासन ने आम जन से अपील की है कि आपातकालीन परिस्थितियों में इस सेवा का लाभ उठाएं और समय पर स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क करें।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top