अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ताकुला क्षेत्र में बसौली के पास एक सडक़ हादसे में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार 11 माह के एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये लोग बारात से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। कार सवार सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस दिल्ïली लौट रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक ताकुला के पास बसौली के समीप बारात से लौट रही ब्रेजा कार संख्या डीएल9 सीबीएच 8402 गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में मंजू देवी (44), दिनेश चंद्र (50), और 11 माह का मासूम रोहन की मौत हो गई। वहीं जया देवी (25), गोपाल आर्या (50), संजय (21), महेश आर्य (25) और अर्जुन कुमार (36) घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ीोज दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।







Leave a Comment