Uttarakhand DIPR

मुख्यमंत्री का आज चम्पावत दौरा, माँ पूर्णागिरि मेले का करेंगे शुभारंभ

खबर शेयर करें

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चम्पावत जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने के साथ-साथ जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री प्रात: 11 बजे ठुलीगाड़ हेलीपैड टनकपुर में उतरेंगे, जहां से वे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:20 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे और प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री ठुलीगाड़ से प्रस्थान कर 1:20 बजे छमनिया स्पोट्र्स ग्राउंड हेलीपैड, लोहाघाट पहुँचेंगे। यहाँ अपराह्न 01:40 बजे वे महिला स्पोट्र्स स्टेडियम छमनिया का भ्रमण करेंगे तथा निर्माणाधीन महिला स्पोट्र्स कॉलेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।

काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे सीएम

विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न ढाई बजे रामलीला मैदान लोहाघाट में आयोजित होने वाले भव्य काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 4:10 बजे छमनिया स्पोट्र्स ग्राउंड हेलीपैड से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top