भवन निर्माण के लिए मिले 50 लाख
धौलछीना, अल्मोड़ा। कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने पर यहां के जनप्रतिनिधियों व निवासियों ने खुशी जताई है। अल्मोड़ा के पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान एवं जिला अधिकारी द्धारा बुधवार को कनारीछीना अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरु कराया गया। विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।
अस्पताल भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने के अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा मंत्री बिटटू कर्नाटक, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कुंदन लौटवाल, स्वास्थ मंत्री प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
मालूम हो कि कनारीछीना अस्पताल भवन निर्माण कार्य के लिए बजट नहीं मिल पाने की वजह से विगत चार साल से निर्माण कार्य रुका हुआ था। भवन निर्माण के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों व लोगों ने कई बार ज्ञापन भी दिए। आखिरकर लोगों की समस्या सुनी गई और विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की मंजूरी मिल चुकी है और बुधवार को पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और जिलाधिकारी के मौजूदगी में भवन निर्माण कार्य की शुरूआत भी हो गई है। इससे यहां के लोगों में खुशी की लहर है। कनारीछीना अस्पताल का भवन नहीं होने की वजह से अस्पताल किराए के मकान में चल रहा था जिससे बार-बार बाधाएं उत्ïपन्ïन हो रही थी और मरीजों व अस्पताल के स्टॉफ को काफी दिक्ïकत का सामना करना पड़ रहा था।
सामाजिक कार्यकर्ता व रीठागाड़ी दगडिय़ो संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और जिलाधिकारी के प्रयासों से ही अस्पताल भवन का निर्माण कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।







Leave a Comment