Uttarakhand DIPR
Crime

गौला पार्किंग में अज्ञात का शव मिलने से हडक़ंप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला बायपास रोड स्थित गौला पार्किंग में मंगलवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश फत्र्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top