बाहरी राज्यों की महिलाओं को बस में नहीं मिल पाएगा मुफ्त सफर का फायदा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (डीटसी) की बसों में मुफ्त में सफर करने वाली महिलाएं अब पिंक सहेली कार्ड से ही मुफ्त सफर कर पाएंगी। डीटीसी ने स्मार्ट कार्ड जारी करने की लिए तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। पिंक कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य तौर पर मांगा गया है। अब ऐसी महिलाएं डीटीसी में मुफ्त सफर नहीं कर पाएंगी जो जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड नहीं है।
डीटीसी बसों में अब उन्हीं महिलाओं का पिंक कार्ड बन पाएगा जिनका आधार कार्ड दिल्ली का बना हो। ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद या देश के अन्य राज्यों से आने वाली महिलाओं को अब मुफ्त सफर का फायदा नहीं मिल पाएगा। मुफ्त सफर के लिए अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड साथ में रखना अनिवार्य होगा। ऐसी महिलाएं भी मुफ्त सफर का फायदा नहीं उठा पाएंगी जिनके पास यात्रा के दौरान पिंक कार्ड न हो। यात्रा के दौरान महिलाओं को पिंक कार्ड बस कंडक्टर को दिखाना होगा जो इसे टिकटिंग मशीन में टच करेगा।







Leave a Comment