नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंत्री शिवराज पाटील का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके पारवारिक सदस्यों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने निजी आवास लातूर में 90 साल की आयु में अंतिम सांस ली। सुबह करीब 6:30 बजे उनका लातूर स्थित अपने घर में निधन हो गया। उन्होंने लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाली है।
पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 में हुआ था। उन्होंने लातूर नगर परिषद प्रमुख के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और 70 के दशक में विधायक चुने गए। उन्होने लातूर से 7 बार लोकसभा सीट जीती। लेकिन वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की रूपताई पाटिल निलंगेकर से हार का सामना करना पड़ा।
पाटिल 2004 से 2008 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे। वे 1991 से 1996 तक लोकसभा के 10वें अध्यक्ष रहे। वे पंजाब के राज्यपाल भी रहे और उन्होंने 2010 से 2015 तक चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में भी कार्य किया।







Leave a Comment