Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 04 14 at 20.28.07 1

रेलवे ट्रैक के पास मिला नवजात, पास में पड़ी थी दूध की बोतल

खबर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार में रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात शिशु मिला है। बताया जाता है कि शिशु आठ दस दिन का है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो मासूम चादर पर मिला। उसके पास एक दूध की बोतल भी पड़ी थी।

भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक के निकट कोई आठ दस दिन के मासूम शिशु को छोड़ गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेलवे लाइन के निकट चादर पर एक मासूम रोता मिला। उसके पास ही दूध की बोतल भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने आसपास कैमरों को खंगालना भी शुरू कर दिया है। अनुमान है कि कोई .सुबह ही बच्चे को रेल लाइन के निकट रखकर गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top