Uttarakhand DIPR
Smart meeter

स्मार्ट मीटर का बिल देखकर चकित रह गया गृहस्वामी, ऊर्जा निगम को की शिकायत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एक महीना पहले लगे स्मार्ट मीटर से जब 46 लाख का बिल आया तो गृहस्वामी बिल देखकर चकित रह गया। अब उपभोक्ता ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की है। हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 43 अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर महीने भर पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इसके बाद बिजली का जो बिल उन्हें मिला, उसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह बिल दो-चार हजार का नहीं था बल्कि 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का था।

जोशी ने बताया कि महीना भर पहले एक प्राइवेट कंपनी ने उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगाया था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उन्हें ऑनलाइन माध्यम से एक महीने का बिजली का बिल मिला है। यह बिल 46 लाख 60 हजार से अधिक था। उन्होंने बताया कि बिल की धनराशि देख वह परेशान हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में की जहां से उन्हें हीरानगर स्थित कार्यालय भेजा है। जोशी ने बताया कि हीरानगर स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने जल्द ही बिल में सुधार कराने का आश्वासन दिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top