Uttarakhand DIPR
Kwarab

10 दिन से बंद पड़े क्वारब में यातायात सुचारू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पिछले 10 दिन से बंद पड़े अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्ïवारब डेंजर जोन सोमवार को यातायात सुचारू कर दिया गया है। इस मार्ग के खुलने से यात्रियों से बड़ी राहत की सांस ली है। इस मार्ग से अल्मोडा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रह था। मार्ग बंद होने की वजह से यात्रियों को वाया रानीखेत होते हुए जाना पड़ रहा था जिसमें यात्रियों का समय तो ज्यादा लग ही रहा था साथ ही किराया भी ज्यादा देना पड़ रहा था।

मालूम हो कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब की पहाड़ी पिछले कई महीनों से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहे हैं जिससे कई बार यातायात पूरी तरह बंद करना पड़ा है और आए दिन रुक रुक कर वाहनों को यहां से निकाला जाता है जिससे यात्रियों को भारी जोखिम के बीच यहां से गुजरना पड़ता है। पिछले कई दिनों से प्रशासन की एजेंसियों द्वारा जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया जा रहा था। रविवार को पहाड़ी कटान का कार्य पूरा कर लिया गया था और आज से यहां से यातायात को चालू कर दिया गया है। पिछले 10 दिन से इस मार्ग से यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस मार्ग के खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top