Uttarakhand DIPR
Uttrakhand

देहरादून में 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन

खबर शेयर करें
– राज्य में निवेश के लिए प्रवासियों को प्रोत्साहित करेगी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड में प्रवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 12 जनवरी को देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में भाग लेने के लिए अब तक 15 देशों के प्रवासी उत्तराखंडियों ने पंजीकरण कराया है।

सम्मेलन में उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास व कृषि एवं उद्यान पर आधारित चार सत्र होंगे, जिसमें प्रवासी उत्तराखंडियों से प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की है। मुख्य सचिव ने बैठक में सम्मेलन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों की प्रदर्शन लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक सत्र के लिए संबंधित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश भी दिए।

उद्योग विभाग की ओर से विनिर्माण, ऊर्जा, स्टार्टअप क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, पर्यटन हॉस्पिटेलिटी एंड वेलनेस, कौशल विकास विभाग की तरफ से कौशल विकास, विदेश में रोजगार व उच्च शिक्षा क्षेत्र और कृषि विभाग की ओर से हॉर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन, एरोमा क्षेत्र की संभावनाओं को प्रवासियों के समक्ष रखेंगे। साथ ही प्रवासियों से राज्य में एक गांव गोद लेने के लिए आग्रह किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top