Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 11 05 at 16.02.06 jpeg

कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, बाबा का आशीर्वाद लिया

खबर शेयर करें

नैनीताल । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मंगलवार की सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। रैना ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बाद बाबा का ध्यान भी लगाया।

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भैय्यू ने सुरेश रैना का स्वागत किया। रैना ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बाबा से जुड़ी जानकारी हासिल की। साथ ही कहा कि कैंची धाम में बाबा का आर्शीवाद लेकर उन्हें बेहद शुकून मिला। रैना ने कहा कि बाबा की प्रति आस्था ही उन्हें कैंची धाम खींच लाई। सुरेश रैना को मंदिर में देख श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों ने उनके साथ सेल्फी और फोटो खींची। एक घंटे बाद सुरेश रैना वापस लौट गए। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया आदि मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top